कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव: सूरजपुर में बोले सिंहदेव - नए लोगों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव कांग्रेस संगठन की बैठक में हुए शामिल
X

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव कांग्रेस संगठन की बैठक में हुए शामिल

सूरजपुर में कांग्रेस संगठन मजबूत करने के लिए पोलिंग बूथ से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक बदलाव करने जा रही है।

नौशाद-अहमद-सूरजपुर। कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के लिए पोलिंग बूथ से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक 2025 तक बदलाव करने जा रही है। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव भी बैठक में हुए शामिल-
इसी क्रम में सूरजपुर जिले में भी जिले के प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने जिला के सभी कांग्रेसियों की बैठक लेकर बूथ से लेकर मंडल स्तर तक नए होने वाले नियुक्ति को लेकर रायशुमारी की। इसी दौरान प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि किस तरह से नए लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी देने जा रही है। किस तरह से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए आगे काम करेगी।

सितंबर महीने तक सभी मंडलों के प्रक्रिया कर ली जाएगी पूरी-

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि, पोलिंग बूथ से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक 2025 तक बदलाव होने है, वहीं पोलिंग बूथ मंडल और ब्लॉक स्तर तक नए लोगों को जोड़ा जाएगा। सितंबर महीने तक सभी मंडलों के प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी वहीं ब्लॉक जिला और प्रदेश स्तर में कई पद खाली हैं उसे तत्काल भरा जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story