मानवता हुई शर्मसार: अस्पताल परिसर के फर्श पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

मानवता हुई शर्मशार : अस्पताल परिसर के फर्श पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म
X

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव  

सूरजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह घंटों प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल में कोई में डॉक्टर और अन्य स्टॉफ मौके पर मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद महिला ने अस्पताल परिसर के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद खूद महिला ने फर्श को साफ किया। जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य है।

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

वहीं 7 अगस्त को जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल में महिला ने चार जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया। अब तक आपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबरें तो खूब सुनी होगी, तीन बच्चों के जन्म की खबर भी सुनी होगी। लेकिन अगर एक साथ चार बच्चे जन्म ले तो मामला चर्चा में जरूर आ जाता है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है हां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

पूरा परिवार खुशी से झूम उठा
बताया जा रहा है कि, सुकमा जिले की दशमी कवासी के चार जुड़वा शिशुओं के जन्म के बाद से पूरा अस्पताल खुशी से झूम उठा है। चारों जुड़वा बच्चे स्वस्थ व तंदुरुस्त बताये जा रहे हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सबने सराहना किया है। चार शिशुओं में 2 लड़के और 2 लड़कियां है।

महारानी अस्पताल का मामला
मामला जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल का बताया जा रहा है, यहां रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया। इस नायाब मौके पर परिवार में खुशी की लहर दिख रही है। राहत की बात यह है कि चारों बच्चे बिल्कुल सेहतमंद हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story