महेश नवमी 2025: सुकमा में सेवा, श्रद्धा और समर्पण का संगम, गौशाला को मिली 1.5 लाख की समर्पित सेवा

On Mahesh Navami, Sukma community fulfilled its duty
X

महेश नवमी पर सुकमा समाज ने लोगों को प्रसादी भोजन कराकर सेवा धर्म निभाया।

महेश नवमी पर सुकमा समाज ने लोगों को प्रसादी भोजन कराकर सेवा धर्म निभाया। महिला मंडल, युवा मण्डल और बच्चों की सक्रिय भूमिका पूरे आयोजन की पहचान बनी।

लीलाधर राठी- सुकमा। महेश नवमी महोत्सव 2025 के अवसर पर माहेश्वरी सभा सुकमा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला ने न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिशक्ति माँ दंतेश्वरी और माँ शबरी को समर्पित श्रद्धांजलि से हुई। इन दिव्य माताओं की महिमा को भावपूर्ण पंक्तियों के माध्यम से नमन किया गया।


प्रभात फेरी और शोभायात्रा

सुबह 8 बजे माहेश्वरी भवन सुकमा से प्रभात फेरी और शोभायात्रा का आयोजन हुआ। समधुर भजनों, पारंपरिक वेशभूषा और अनुशासन का अद्भुत मिश्रण देखते ही बनता था। इस यात्रा में 75 घरों से 350 से ज्यादा समाजबंधु, मातृशक्ति, युवा और बच्चे शामिल हुए। रास्ते में देवदर्शन, जलपान और आइसक्रीम वितरण की व्यवस्था रही।

धार्मिक अनुष्ठान: अभिषेक और महाआरती
सुबह 10 बजे माहेश्वरी भवन में 350+ श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान महेश का अभिषेक और आरती की गई। रात्रि 8 बजे महेश चौक में 100 दीपों से प्रज्वलित महाआरती ने पूरे माहौल को दिव्य बना दिया। इसके साथ ही सभी 75 घरों पर महेश ध्वज स्थापित कर समाज की एकता और गौरव का प्रतीक प्रस्तुत किया गया।

सेवा कार्यक्रमों की बहार

हॉस्पिटल सेवा:
100+ मरीजों और 300+ परिजनों को बिस्किट, फल वितरित किए गए। महिला मंडल ने 1 व्हीलचेयर हॉस्पिटल को भेंट की, साथ ही 20+ यूनिट रक्तदान भी किया गया।

गौशाला सेवा:
घायल और वृद्ध गायों की सेवा हेतु संचालित गौशाला को 1.5 लाख की राशि प्रदान की गई।

महेश चौक सेवा:
राहगीरों को 3 घंटे से अधिक समय तक शरबत वितरण किया गया।

खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ
माहेश्वरी प्रीमियर लीग (क्रिकेट) पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को 4 जून को सम्मानित किया गया। बच्चों और महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

चौका और प्रतिष्ठान विश्राम
समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए, 1000+ लोगों ने सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण की। समाज ने समर्पण के साथ सेवा भावना निभाई।

प्रशासन और संगठन की मजबूत भागीदारी
समस्त आयोजन में अध्यक्ष भीखमचंद राठी, सचिव अनिल टावरी, युवा मण्डल अध्यक्ष लोकेश टावरी, महिला मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी चांडक, बालिका मंडल की सोनल राठी सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संस्कार, सेवा और संगठन का अद्भुत संगम
महेश नवमी महोत्सव 2025 ने सिद्ध किया कि जब समाज एकजुट होकर सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ कार्य करता है, तो वह समाज न केवल आत्मगौरव का अनुभव करता है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है।

ये रहे मौजूद
जगदलपुर, तोंगपाल, छिंदगढ़ से आए सामाजिक बंधुओं का पुष्पहार, आतिशबाज़ी और जय महेश नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप में जगदीश चांडक (दुर्ग), नीरज चांडक (बेमेतरा), धीरज भट्टड़ (छिंदगढ़) मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story