तस्करी रैकेट का पर्दाफाश: ओडिशा से पकड़ा गया गांजा सप्लायर, सिपाही की भी थी मिली भगत

तस्करी रैकेट का पर्दाफाश : ओडिशा से पकड़ा गया गांजा सपलायर, सिपाही की भी थी मिली भगत
X

ओडिशा से पकड़ा गया गांजा सपलायर 

मनेन्द्रगढ़ जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने ओडिशा राज्य के एक और आरोपी नरेश दिगल को गिरफ्तार किया है।

रामचरित द्विवेदी- मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज में नशा विरोधी अभियान के तहत मनेन्द्रगढ पुलिस कोे एक बड़ी सफलता मिली है। खड़गवां थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में ओडिशा राज्य का एक और आरोपी नरेश दिगल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मामला थाना खड़गवां में दर्ज अपराध क्रमांक 93/2025, धारा 20(बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट से संबंधित है। प्रारंभिक कार्रवाई में स्थानीय आरोपी सुलेश कुमार को 2 किलो 195 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ में आरोपी ने गांजा की आपूर्ति 08वीं बटालियन, पेंड्री, राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक क्र. 905 बुंदेलाल से संपर्क में रहते हुए ओडिशा राज्य से मंगवाने की जानकारी दी थी।

आरक्षक बुंदेलाल से पूछताछ में यह तथ्य आया सामने
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह आई पी एस और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया गया। आरक्षक बुंदेलाल से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि, गांजा उड़ीसा निवासी नरेश दिगल द्वारा आपूर्ति किया गया था।

आरोपी आरक्षक को भेजा न्यायिक रिमांड
खड़गवां थाना और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ओडिशा राज्य के कंधमाल जिले के ग्राम कलाड़ी, थाना गुच्छापोड़ा से वर्षीय 24 आरोपी नरेश दिगल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा को ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाकर आरक्षक बुंदेलाल को बेचने, मोबाइल के माध्यम से बातचीत और फोन पे से पैसों का लेनदेन स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे 5 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि अवैध नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story