श्री काल भैरव के दरबार पहुंचे सीएम साय: पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि के लिए की कामना

सीएम साय को श्री काल भैरव जी की प्रतिमा भेंट करते हुए मंदिर के पुजारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय वाराणसी प्रवास पर हैं। इसी बीच उन्होंने काशी के कोतवाल श्री काल भैरव जी के दरबार पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने सीएम साय को श्री काल भैरव जी की प्रतिमा भेंट की।
देवराजसेव्यमानपावनांघ्रिपङ्कजं व्यालयज्ञसूत्रमिन्दुशेखरं कृपाकरम्।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 24, 2025
नारदादियोगिवृन्दवन्दितं दिगंबरं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे॥
आज देवों के अधिदेव, भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।… pic.twitter.com/FN2tqDADZb
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि, बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।

प्रदेशवासियों के लिए की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।
