भाजपा संगठन की बड़ी बैठक: जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की शिवप्रकाश और नितिन नवीन लेंगे क्लास

BJP: बिहार, बंगाल, तमिलनाडु और मेघालय में चुनाव प्रभारी नियुक्त।
X

BJP: बिहार, बंगाल, तमिलनाडु और मेघालय में चुनाव प्रभारी नियुक्त।  

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन प्रदेश भाजपा संगठन के नए पदाधिकारियों की 31अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में क्लास लेंगे।

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन प्रदेश भाजपा संगठन के नए पदाधिकारियों की 31अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में क्लास लेंगे। इस क्लास में पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं का भी मार्गदर्शन मिलेगा। इस बैठक में भाजपा के सभी 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को भी बुलाया गया है।

बैठक से पहले अगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विदेश प्रवास से रायपुर लौट आए, तो वे भी बैठक में रहेंगे। वैसे प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही प्रदेश के कई मंत्री भी बैठक में रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने पहले सदस्यता अभियान चलाकर रिकॉर्ड 60 लाख सदस्य बनाने का काम किया। इसके बाद पहले बूथों के चुनाव कराए गए। भाजपा के पहले 405 मंडल थे। इसमें 71 और नए मंडल बनाकर मंडलों की संख्या 476 कर दी गई है। इसी के साथ 35 संगठन जिलों में एक बिलासपुर ग्रामीण जिला बनाकर इनकी संख्या को 36 कर दिया गया है। प्रदेश संगठन ने दिया गया है। प्रदेश संगठन ने मंडलों के साथ ही जिलों में भी जिलाध्यक्षों के पदों पर नए चेहरों को मौका दिया है। एक मात्र जिला रायपुर ग्रामीण ही ऐसा है जहां पर पुराने अध्यक्ष को वापस अध्यक्ष बनाया गया है

राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता देंगे मार्गदर्शन
प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी बनने के बाद अब प्रदेश संगठन प्रदेश स्तर की एक बड़ी बैठक कराने की तैयारी कर रहा है। वैसे तो पहले बैठक को 29 अगस्त को कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब यह बैठक 31 अगस्त को करने का फैसला किया गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सभी नए पदाधिकारियों की क्लास लेकर उनको बताएंगे कि किस तरह से संगठन का काम करना है। नए पदाधिकारियों को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story