सावन का पहला दिन: कुलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक कर किया पूजन- अर्चन

Kuleshwar Mahadev
X

राजिम स्थित प्राचीन कुलेश्वर महादेव मंदिर 

सावन मास के पहले दिन संगम नगरी राजिम स्थित कुलेश्वर महादेव में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर पूजन- अर्चन करते नजर आए।

सोमा शर्मा- राजिम। आज से पवित्र सावन मास का महीना शुरू हो गया है। पहले दिन प्रदेश की संगम नगरी राजिम स्थित कुलेश्वर महादेव में भक्तों भीड़ नजर आई। भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विशेष पूजा- अर्चना की। इस दौरान हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित कुलेश्वर महादेव अत्यंत प्राचीन मंदिर है। यहां पर सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसी बीच सावन मास के पहले दिन भक्त बाबा की भक्ति में रंगे हुए दिखे। भक्त कुलेश्वर महादेव में जल चढ़ाकर पंचकोशी की यात्रा शुरू करते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। सुरक्षा और कतारबद्ध दर्शन के लिए भी विशेष व्यवस्था किया गया है।

इसे भी पढ़ें...सावन पर विशेष: छत्तीसगढ़ में हैं अनेक प्राचीन शिव मंदिर


माता सीता ने की थी कुलेश्वर महादेव की पूजा
राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित कुलेश्वर महादेव अत्यंत प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि, वनवास के समय माता सीता ने रेत की शिवलिंग बनाकर पूजा की थी। साथ ही प्रभु श्रीराम ने भी कुलेश्वर महादेव की पूजा अपने कुल देवता के रूप में की थी। इसलिए मंदिर का नाम कुलेश्वर महादेव पड़ा। यह दुनिया का पहला पंचमुखी शिवलिंग है।आठवीं शताब्दी में बना यह प्राचीन मंदिर संगम के बीच में एक ऊंची जगती पर वर्षों से टिका हुआ है। यह मंदिर स्थापत्य का बेजोड़ नमूना है। यहां सावन और महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story