युक्तियुक्तकरण का विरोध: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, रद्द करने की मांग

Swami Atmanand School
X

स्वामी आत्मानंद विद्यालय 

सीतापुर में शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में हुई भारी विसंगतियों के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया है।

अनिल उपाध्याय - सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में विसंगतिपूर्ण तरीके से किए गए युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि, हमारा विरोध युक्तियुक्तकरण को लेकर नही विसंगतिपूर्ण तरीके से किए गए युक्तियुक्तकरण को लेकर है। सरकार से हमारी मांग है कि, विसंगतिपूर्ण तरीके से किए गए युक्तियुक्तकरण को रद्द कर न्यायसंगत तरीके से शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाए।

शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
विदित हो कि, पूरे प्रदेश में शासन स्तर पर नए शिक्षा सत्र से पूर्व शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। जिसे विसंगतिपूर्ण तरीके से किया गया युक्तियुक्तकरण बताते हुए शिक्षक संघ इसके विरोध में उतर आया है। शिक्षक संघ का ये आरोप है कि, इस युक्तियुक्तकरण में जो दिशानिर्देश जारी किए गए थे। उसका अधिकारियों ने सही तरीके से पालन नही किया है। अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से युक्तियुक्तकरण जारी करते हुए शिक्षकों के साथ भेदभाव किया गया है। शिक्षक संघ शुरू से इसे विसंगतिपूर्ण बताते हुए इसका विरोध करते आ रही है।

शिक्षकों को जबरदस्ती निशाना बनाया गया
इस संबंध में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बताया कि, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में भारी विसंगतिया है। इस प्रक्रिया में जो तरीका अपनाया गया है उसे देख लगता है कि, शिक्षकों को जानबूझकर टारगेट किया गया है। हमारा विरोध युक्तियुक्तकरण को लेकर नही बल्कि विसंगतिपूर्ण तरीके से किए गए युक्तियुक्तकरण को लेकर है। यह विरोध 16 जून से 30 जून तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान सारे शिक्षक ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर स्कूलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story