सर्व यादव समाज का चुनाव: दिनेश बने युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

प्रवीण यादव, जीतेन्द्र यादव और डी के यादव को सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ में दी गई बड़ी जिम्मेदारी
अंगेश हिरवानी-नगरी। छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज का युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक राजेन्द्र नगर स्थित गुरुघासीदास सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ। बता दें सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर बैठक शुभारंभ किया गया। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार पर उपस्थित सभा के सदस्यों से विशेष चर्चा सहमति प्रस्ताव के साथ पदाधिकारी का विस्तार कर सभी जिले से पदाधिकारी नव निर्वाचित हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश से धमतरी जिले नगरी ब्लॉक सिहावा क्षेत्र से दिनेश कुमार यादव वार्ड क्र 4 गाताभर्री, तुमड़ी बहार (नगरी) का निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष बने। इसके बाद प्रवीण यादव साकरा प्रदेश सचिव जीतेन्द्र यादव बठेना पारा धमतरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष डी के यादव ने कहा-
धमतरी जिला से नेतृत्व करते हुए उद्बोधन में संगठन के विस्तार के संबंध में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष डी के यादव ने बताया कि, संगठन कि मजबूती के लिए उदाहरण पेश कर संगठित सामाजिक विचारधारा प्रदेश जिला संभाग क्षेत्र वार्ड की युवाओं को सशक्त दायित्व अधिकार को संगठित के संबंध में विस्तार से अपनी बातो को रखा जाएगा। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी पदाधिकारी को आगे आकर संगठित करना होगा।

समाज को नई दिशा देने का संकल्प
प्रदेश पदाधिकारी नियुक्ति मिलने पर यादव समाज युवा सक्रिय जिला संगठन मंत्री सिहावा क्षेत्र के उपाध्यक्ष जीवन यादव ने शुभकामनाओं के साथ अवगत कराते हुए बताया कि यादव जी हमारे युवाओं का प्रेरणा श्रोत है समाज क्षेत्र मे वार्ड से लेकर प्रदेश तक कई पदों पर निर्वहन कर जिम्मेदारी निभा रहे, है।

इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर जोहन सिंह यादव, ह्रदय यादव, जिला अध्यक्ष जिला धमतरी योगेश यादव, रामेश्वर यादव, जिला सचिव नंद यादव, अध्यक्ष सर्व यादव, जीवन यादव, उपाध्यक्ष सिहावा क्षेत्र शुभम यादव, सभापति जनपद पंचायत नगरी, सरवन यादव सचिव, निरंजन यादव, नंद यादव, सिहावा संतोष यादव, उपाध्यक्ष डोमेन्द्र यादव, कचरु यादव, हिमांशु यादव, टिकेश्वर यादव, रवि यादव, देवचरण यादव, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भोथली, देवव्रत यादव नगरी, धर्मेंद्र यादव मिडिया प्रभारी युवा मौजूद रहे।
