साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज: 10:30 बजे राजभवन में तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज यानि 20 अगस्त बुधवार को साय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसके लिए भाजपा नेतृत्व द्वारा विधायकों को राजभवन में उपस्थित रहने आग्रह किया गया हैं। तीन विधायक मंत्री पद की शपथ राज्यपाल रमेन डेका दिलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि, बुधवार कि सुबह 10:30 बजे राजभवन में मंत्री शपथ लेंगे। राज्यपाल रमेन डेका मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, अन्य मंत्री, BJP के विधायक भी शपथ समारोह में मौजूद होंगे। तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
ये तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
1.अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल
2.आरंग विधायक गुरु खुशवंत,
3.दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शपथ
14 मंत्रियों का फार्मूला
तीन मंत्रियों की शपथ के साथ ही यह तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा की तर्ज पर अब 14 मंत्री होंगे। साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। छतीसगढ़ की तरह हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं। नियम के तहत 90 विधायकों में 13 मंत्री बन सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।
