सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक बच्ची- महिला सहित तीन की मौत

Road Accident, Balrampur News , Chhattisgarh News In Hindi
X

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी। इस हादसें में 25 लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई।

घनश्याम सोनी - बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस 60 फीट नीचे खाई में गिरी। इस हादसें तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, एक महिला, और एक पुरुष शामिल है। वहीं सात लोगों गंभीर रूप से घायल है। करीब 56 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना है। मामला चांदो थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को शंकरगढ़ के बेलकोना गांव से एक बस में करीब 70 से 80 लोग सवार होकर झारखंड बारात जा रहा था। इसी दौरान कंठी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर 60 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसें तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, एक महिला, और एक पुरुष शामिल है। वहीं सात लोगों गंभीर रूप से घायल है। करीब 56 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका इलाज चल रहा है।

कंठी घाट में चल रहा है सड़क निर्माण का काम

वहीं मृतकों की पहचान 13 वर्षीय ममेश बड़ा, 30 वर्षीय महंती कुजूर और 18 वर्षीय बनेशरा तिर्की के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस घायलों का रेस्क्यू कर रहा है। बताया जा रहा है कि, पिछले कई महीनों से कंठी घाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो नीचे दबे, कई घायल
वहीं 13 मई को बलरामपुर जिले के एनएच 343 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्री बस के नीचे दब गए। वहीं 12 से अधिक यात्रियों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामला राजपुर थाना क्षेत्र के अलखडीहा का है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हर रोज की तरह सूुरज बस रामानुजगंज से यात्री लेकर अम्बिकापुर जा रही थी। तभी अलखडीहा के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, बस चालक ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करने के दौरान घटी ही घटना है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story