राजिम में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब: विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भव्य तिरंगा यात्रा
X

भव्य तिरंगा यात्रा 

राजिम में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेता, कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राएं और नगरवासी शामिल हुए।

श्यामकिशोर शर्मा - राजिम। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा के तारतम्य में एक ऐतिहासिक यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा बुधवार को राजिम नगर में विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं तथा प्रशासन की टीम ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली है। उक्त तिरंगा यात्रा राजिम नगर के हृदय स्थल पं.सुंदरलाल शर्मा चौक से महामाया मंदिर होते हुए गायत्री मंदिर तक आयोजित की गई।

इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी ,जनप्रतिनिधि,स्कूली छात्र छात्रा समेत नगरवासी शामिल हुए। पूरे राज्य के प्रत्येक शहरों व कस्बों में यह हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 13 अगस्त को राजिम में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में विधायक रोहित साहू समेत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।


भारतीय सैनिकों एवं सेना के प्रति गर्व और सम्मान
इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के नारे लगाए। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने तिरंगे को आन-बान और शान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि, देश और दुनिया के लोग भी भारतीय सैनिकों और सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखते हैं। उन्होंने कहा कि, तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है तथा भारत माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।


13 से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा घर-घर तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने उपस्थितिजनों को अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व को बताया और कहा कि, तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश भक्ति, देश प्रेम के प्रति सजग और जागृत करना है। यह यात्रा देश प्रेम को दर्शाता है। विधायक रोहित साहू ने लोगों से अपील किया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और हर घर तिरंगा के इस अभियान को हम सबको मिल कर सफल बनाने की जरूरत है। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि, तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के वीर सेनानियों को याद करने का मौका मिलता है। यह आजादी के अमृत महोत्सव है, जिसमें देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करना है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।


इस तिरंगा यात्रा में ये हुए शामिल
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्रकार, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा सोनकर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, जनभागीदारी अध्यक्ष छाया राही, मंडल महामंत्री रेणुका साहू, जितेंद्र पेंडरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंहा, सकून साहू, नारायण साहू, मन्त्री राजेश परमार, मीना ध्रुव, लोकेश सोनी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र साहू, युवराज साहू, लेखराम ध्रुव, मधु नत्थानी, शरद पारकर, सोमनाथ पटेल, देवकी साहू, संजू साहू, पूरण यादव, तुलस यादव, सभापति आकाश राजपूत, भारत यादव, सुरेश पटेल, अजय पटेल, टंकू सोनकर, प्रवीण पुष्पाकार, सुमित्रा निराला, बलराम यादव, उत्तम निषाद, मनीषा शर्मा, राधेश्याम सोनी, सोमप्रकाश साहू, गोपचंद बनर्जी छन्नू साहू, मुकेश साहू, डोमर ध्रुव, बादल साहू, संजू सोनकर, मनोज यदु, मनीष साहू, हीरालाल साहू सहित एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, थाना प्रभारी अमृत साहू, सीएमओ गायकवाड़ सहित नगर के प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन लाला साहू और आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story