प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार: आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

file photo
X

दिल्ली में बारिश 

छत्तीसगढ़ में बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मंगलवार शाम को देर रात तक कई जगहों पर भारी बारिश हुई। रायपुर में करीब 1 घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

बता दें कि, प्रदेश में 26 मई के बाद मानसून अटक गया था। बस्तर के कुछ इलाकों तक सक्रिय होने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ रहा था। 11 जून बुधवार से पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपरी हवा का चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है। इसी के प्रभाव से एक दो जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

रायपुर में शाम को हो सकती है बारिश
वहीं राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शाम के समय यहां मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे बारिश हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story