राज्य स्तरीय कृषक सम्मलेन: कृषि नवाचार पर होगी चर्चा, कई मंत्री होंगे शामिल

भगवान बलराम जयंती पर किसान दिवस
X

भगवान बलराम जयंती पर किसान दिवस

रायपुर जिले में भगवान बलराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय कृषक सम्मलेन होगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सहित कई मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे।

रायपुर। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में किसान दिवस के रूप में राज्य स्तरीय कृषक सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। कृषि परंपरा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई प्रबुद्धजन भी किसान सम्मलेन की गरिमा बढ़ाएंगे।

प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्यम और तिलहन उत्पादन पर होगी चर्चा
इस सम्मलेन में प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्यम तथा तिलहन उत्पादन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। कृषि विशेषज्ञों और किसानों की सहभागिता से राज्य में टिकाऊ और उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया जाएगा।

धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग
वहीं बलौदा बाजार जिले के किसान सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिमगा ब्लॉक के ग्राम चकरवाय में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि, ग्राम पंचायत चकवाय, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तुलसी के अंतर्गत आता है और यहां के किसान इसी समिति में धान बेचते हैं।

चकवाय पंचायत की आबादी करीब 24 सौ
शासन के आदेशानुसार चकवाय और तोरा को अलग धान खरीदी केंद्र समिति बनाने का प्रस्ताव जारी हुआ था, लेकिन आदेश केवल तोरा गांव के पक्ष में किया गया। किसानों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, चकवाय पंचायत की आबादी करीब 24 सौ है। यहां का पंजीकृत रकबा 572.20 हेक्टेयर है, जबकि तोरा गांव का रकबा केवल 230.55 हेक्टेयर है। ऐसे में चकवाय को नज़रअंदाज कर तोरा को समिति बनाना किसानों के हित में नहीं है।

धान खरीदी में आएगी पारदर्शिता- किसान
किसानों ने कहा कि, तोरा गांव पहले चकवाय पंचायत का आश्रित ग्राम रहा है, इसलिए किसानों की सुविधा और धान खरीदी की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए चकवाय पंचायत में अलग से धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया जाए।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
किसानों ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही किसानों ने कहा कि, अगर उनकी मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता तो आने वाले समय में समर्थन मूल्य में धारण नहीं बचने का निर्णय लिया है एवं बहिष्कार करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story