रायपुर पहुंचे नितिन नबीन: बोले- PM मोदी को अपशब्द कहने वालों को जनता देगी जवाब

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे
X

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां वे भाजपा पदाधिकारियों के अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे।

रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां वे भाजपा पदाधिकारियों के अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे। PM मोदी, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर श्री नबीन ने कहा कि, समय आ गया है कांग्रेस को मिट्टी में मिला दिया जाए। जिस मिट्टी से उत्पत्ति हुई, उन्हें ही गली दे रहे हैं। PM मोदी को अपशब्द कहने पर जनता जवाब देगी।

PM मोदी, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर श्री नबीन ने कहा कि, जिस प्रकार की बेचैनी ये कांग्रेस है। जिस मिट्टी से इनकी उत्पत्ति हुई, आज वो उसी मिटटी को गाली दे रहे हैं। ऐसे में समय आ गया है कांग्रेस को मिट्टी में मिला दिया जाए। जिस तरह की भाषा का प्रयोग ये लोग करेंगे, इनके कार्यकर्ता भी उसी भाषा का प्रयोग करेंगे। जब- जब इन्होने देश के प्रधानमंत्री को गाली दिया है, तब- तब देश की जनता ने इन्हे भरपूर जवाब दिया है।

सीएम साय ने पीएम मोदी की गारंटियों को किया पूरा
सीएम विष्णुदेव साय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, जिस तरह से इतने कम समय में उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी को पूरा किया। चीजों को जमीन पर उतारा, निश्चित रूप से उनकी विश्वसनीयता क्षेत्र में बहुत बढ़ी है। जिस तरह उन्होंने तेजी से इन्वेस्ट लाने का जो प्रयास किया है। वह सराहनीय है और वो लगातार अपना काम कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story