रायपुर सराफा एसोसिएशन का चुनाव: धरमचंद भंसाली चुने गए सर्व सम्मति से अध्यक्ष

Workers congratulated Dharamchand Bhansali on being elected unopposed president in Sarafa Association elections
X

सराफा एसोसिएशन चुनाव में धरमचंद भंसाली को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई 

रायपुर के सराफा एसोसिएशन चुनाव में नामों के आने के बाद एसोसिएशन ने आपसी सहमति बनाकर धरमचंद भंसाली के नाम पर सहमति जताई और अपने नाम को वापस ले लिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सराफा एसोसिएशन चुनाव में धरमचंद भंसाली निर्विरोध अध्यक्ष बने। नामों के आने के बाद एसोसिएशन ने आपसी सहमति बनाकर धरमचंद भंसाली के नाम पर सहमति जताई और अपने नाम को वापस ले लिया।

दरसअल, रायपुर सराफा एसोसिएशन की आमसभा आयोजित की गई थी। जिसमें आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु नये पदाधिकारियों का चयन किया जाना था। जिसमें वरिष्ठ जनों व पदाधिकारियोंको मंच में आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात आमसभा का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन हुआ सचिव प्रदीवेदन दीपचंद कोटडिया द्वारा पठन किया गया। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा द्वारा आय- व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सभा को अध्यक्ष सुरेश भंसाली, शिवराज भंसाली, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा, उत्तमचंद गोलछा, संजय कानूगा, प्रदीप घोरपड़े ने संबोधित किया।


इनके नाम अध्यक्ष पद के लिए हुए थे प्रस्तावित
आमसभा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने हेतु नरेंद्र दुग्गड को चुनाव अधिकारी को नियुक्त किया गया। सहयोग के लिए प्रकाश गोलछा ने प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु हरखचंद मालू, संजय कानूगा, अशोक गोलछा, उत्तम गोलछा का नाम सभा से प्रस्तावित हुआ। वरिष्ठ जनों के द्वारा आपसी सहमति का प्रयास किया गया उसमें सफलता प्राप्त हुई। पूर्व में आए अध्यक्ष पद के दावेदारों ने धरमचंद भंसाली के नाम पर सहमति जताई और अपने नाम वापस ले लिया।


इन पदों पर चुनाव अधिकारी को दिया गया नियुक्ति का अधिकार
वहीं चुनाव अधिकारी नरेंद्र दुग्गड और प्रकाश गोलछा ने आम सभा कि सर्वसम्मति से धरम चंद भंसाली को अध्यक्ष पद के नियुक्ति की घोषणा की। वे अपने अनुसार उपाध्यक्ष सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति करने का अधिकार दिया।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस आम सभा में राजेन्द्र शर्मा, मदनलाल अग्रवाल, मंगेलाल मालू , हर्षवर्धन जैन, अशोक गोलछा, विमल चंद्र मालू और इंद्रजीत सलूजा एसोसिएशन के सभी व्यापारियों की उपस्थिति रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story