रक्षाबंधन: सीएम साय को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहनों ने बांधी राखी

सीएम साय को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहनों ने बांधी राखी
X

सीएम साय को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहनों ने बांधी राखी

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता ने सीएम साय को राखी बांधी।

रायपुर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इसके बाद उन्हें रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि, रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। उन्होंने कहा कि, रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है यह त्यौहार- सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सशक्त करने वाला पर्व है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story