प्रबल प्रताप जूदेव धर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित: गोवा में आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव ने किया गया सम्मान

Prabal Pratap Judev
X

प्रबल प्रताप जूदेव को धर्मश्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

गोवा में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को सनातन धर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रायपुर। गोवा में परिपूर्ण अध्यात्मशास्त्र एवं साधना के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत सनातन संस्था द्वारा संस्था के प्रमुख डॉ. जयंत आठवले के जन्मोत्सव पर 18 से 19 मई को सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को सनातन धर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के रजत महोत्सव (25 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। 17 से 19 मई 2025 तक चलने वाले इस त्रि-दिवसीय महोत्सव का आयोजन गोवा में किया गया था। जिसमें धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा और सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


अपने पिताजी श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हजारों लोगों को सनातन धर्म में पुनः प्रतिष्ठित किया है। धर्म जागरण और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस कार्यक्रम में विष्णु शंकर जैन, सुरेश चावनके जी, टायगर राजा सिंह, उदय महुरकर जैसे धर्म एवं राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले ऐसे कई महाअनुभावों को भी सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मेरे पिता को समर्पित, पांव पखारकर कराई वापसी
इस सम्मान के लिए सनातन संस्था का हृदय से आभारी हूँ। इस महान सम्मान को मैं अपने पूज्य पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव को समर्पित करता हूँ जो धर्मान्तरण के खतरे को समझते हुए एक राजा होते हुए सेवा भाव एवं अति विनयशीलता से धर्मान्तरित किए गए लोगो के पाँव पखारकर कर उनकी घरवापसी किया। धर्मांतरण की बर्बरता के स्वाभिमानी बलिदानी गोमंतकीय हिंदुओं की गौरव गाथा का प्रतीक हात काटरो खंभा जहां हज़ारों सनातनियों को गोवा इंक्विज़िशन के समय पुर्तगाली ईसाई मिशनरीयों ने जबरन धर्मपरिवर्तन कराने पर विरोध करने पर क्रूरतापूर्ण यातनाएं देकर हत्या कर दी गई। लेकिन वे कभी धर्मांतरित नहीं हुए। उन सभी हिंदू वीर हुतात्माओ को नमन है।

हात काटरो खंभा सनातनियों के लिए प्रेरणा का स्रोत
मैं गोवा सरकार से आव्हान करता हूँ कि, हात काटरो खम्भा का नाम बदलकर सनातन स्वाभिमान स्थम्भ नाम रखा जाए एवं इसे राष्ट्र स्मारक बनाकर संरक्षित किया जाए। बस्तर (छत्तीसगढ़ ) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारे जनजातिय गौरव, सीएम विष्णुदेव साय नेतृत्व में डिप्टी सीएम विजय शर्मा अभूतपूर्व कार्य कर रहें हैं। वहां युवाओं को शिक्षा एवं रोज़गार मिल रहा हैं और नक्सलवाद मुक्त हम जल्द बस्तर को अब देखेंगे। वहाँ बहुमुखी विकास होगा और बस्तर में हम 1000 धर्मान्तरित लोगों की घरवापसी भी करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story