नक्सल आपरेशन पर सीएम साय की प्रेसवार्ता: बोले- बसव राजू का मारा जाना बड़ी उपलब्धि, अंतिम सांसें ले रहा नक्सलवाद

CM Vishnudev Sai
X

सीएम विष्णुदेव साय 

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार की शाम राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने नक्सल चीफ बसव राजू के मारे जाने को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि, नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को नक्सलमुक्त बनाने के लिए चल रहे अभियान पर गुरुवार को सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा की। श्री साय ने अबूझमाड़ नक्सल ऑपरेशन की सफलता पर कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नक्सलवाद बहुत बड़ा खतरा है।

श्री साय ने कहा कि, बस्तर जनजातीय समुदाय के लिए जाना जाता है। बस्तर लंबे समय से नक्सलवाद का दंश झेल रहा है। बस्तर के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं ने नक्सलियों ने वंचित किया। श्री साय ने कहा कि, भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं। नक्सलवाद 31 मार्च 2026 तक समाप्त होगा, ऐसा संकल्प सरकार ने लिया है। उन्होंने बताया कि, बुधवार को 27 कुख्यात नक्सलियों को मारा गया। नक्सलियों का लीडर सीपीआई महासचिव बसव राजू को ढेर किया गया। श्री साय ने बताया कि, बसव राजू पर सवा तीन करोड़ का ईनाम था। तीन दशकों में महासचिव स्तर का लीडर पहली बार मारा गया है। इससे नक्सलियों की कमर टूटी है।

जवानों की मुस्तैदी और साहस को नमन : साय
श्री साय ने बताया कि, कई महीने से जवानों को इनपुट मिल रहा था। इसी के चलते कर्रेगुट्टा पहाड़ पर विषम परिस्थितियों में ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने शौर्य का परिचय देते हुए नक्सलियों से पहाड़ खाली कराया। उनहोंने कहा कि, हमारे जवान साहस का परिचय दे रहे हैं, मैं उनकी मुस्तैदी और साहस को नमन करता हूं। श्री साय ने कहा कि, हम समर्पण करने की अपील शुरू से कर रहे हैं, हमारे आह्वान पर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने समर्पण भी किया है।

बस्तर में अंतिम सांसें गिन रहा है नक्सलवाद : सीएम
उन्होंने कहा कि, आत्मसमर्पित नक्सली आज अच्छे से जीवन यापन कर रहे हैं। बस्तर में शांति व्यवस्था कायम हो रही है। बस्तर पण्डुम, बस्तर ओलंपिक का सफल आयोजन हुआ। यह सब प्रमाण है, बस्तर के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं। श्री साय ने कहा कि, नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट गए हैं। नक्सलवाद अब बस्तर में अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार नहीं चलाना गोली- डिप्टी सीएम शर्मा
वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, हैदराबाद में बैठकर जो लोग सरकार को निर्देशित कर रहे हैं। उनसे कभी बातचीत नहीं की जा सकती। केंद्र और राज्य सरकार एक गोली भी चलाना नहीं चाहती है। नक्सली आए सरेंडर करें और पुनर्वास नीति का लाभ लें। वे भी बस्तर के विकास में योगदान दें। भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक 424 नक्सली मारे गए और1330 नक्सली गिरफ्तार हुए. वर्ष 2025 में समर्पण की संख्या ज्यादा है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त हो इस दिशा में हम तेजी से बढ़ रहे हैं। बस्तर के अंतिम गांव तक भारतीय संविधान लागू हो यही लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ की नई पुनर्वास नीति पूरे देश में सबसे बेहतर है। सुनो नक्सली हमारी बात, एलवद पंचायत योजना, नियद नेल्लानार जैसी योजना बस्तर के विकास के लिए प्रभावी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story