मोदी की सरकार के 11 साल पूरे: सीएम साय बोले- उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत, लिए कई ऐतिहासिक निर्णय

सीएम विष्णुदेव साय
रायपुर। केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ से पीएम का गहरा लगाव है। पीएम मोदी का 11 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक व्यवस्था मजबूत हुई है। पूरे दुनिया में भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवथा वाला देश बना और तीन तलाक, धारा 370 को खत्म किया।
उन्होंने आगे कहा कि, मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी। सरकार बनने के साथ एक - एक मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवास का वादा पूरा हुआ। आज तेजी से पीएम आवास का निर्माण हो रहा है। इतने आवास बन रहे कि राज मिस्रियों की कमी हो रही है। महतारी वंदन का पैसा पहुंच रहा है और महिलाएं सशस्क्त बन रही है। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार देने का वादा पूरा किया। रामलला दर्शन के तहत 22 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। यह सब कार्य पीएम मोदी की वजह से संभव हुआ है।
PM मोदी ने हर वर्ग के लिए किया काम
सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, जनजातीय समाज के लिए काम हुआ। जनजातीय समाज से देश की राष्ट्रपति बनाई गई। इससे बड़ा गौरव और क्या हो सकता है? पीएम जन मन योजना से कई लाभ मिल रहे है। पीएम मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया। भारत डिजीटल इकोनॉमिक का वैश्विक लीडर बन चुका है। कोविड की वैक्सीन 100 से ज्यादा देशों को भेजी गई। कई देशों में पीएम को हनुमान का दर्जा दिया। सर्जिकल स्ट्राइक,ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने भारत की ताकत देखी कि, जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं।
#WATCH | Raipur | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "Today, Chhattisgarh has around 77% naxalism, and 23% in the neighbouring states of Jharkhand, Odisha, Andhra Pradesh, Maharashtra, Madhya Pradesh and Telangana." pic.twitter.com/SEXrPlj9Wk
— ANI (@ANI) June 11, 2025
38 रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प
उन्होंने आगे कहा कि, पीएम के नेतृत्व में नक्सल मोर्चे में बड़ी कामयाबी मिल रही है। पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर नई उद्योग नीति लाए है। नई उद्योग नीति में रोजगार पर विशेष जोर है। छत्तीसगढ़ में रेलवे और राजमार्ग के सेक्टर बड़े काम हो रहे हैं। प्रदेश के 38 स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन बिछ रही है। उड़ान सेवा के जरिए प्रदेश में एयर कनेक्टिवी बढ़ी है। यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है। शिक्षा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है।
कांग्रेस की कथनी- करनी में फर्क
कांग्रेस ने कहा कि, 11 सालों में संविधान कमजोर हुआ। इस पर सीएम श्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के कथनी में कोई तर्क नहीं दिखता है। कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में पीएचडी किए हैं। झूठ बोलने में चेहरे सिकन तक नहीं दिखती। बीते पांच सालों में कोई वादे पूरे नहीं किए और झूठ बोले। लेकिन जनता ने सबक सिखा दिया।
रगांव में प्रसूता की मौत पर CMHO से मांगी गई जांच रिपोर्ट
रगांव में प्रसूता की मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर जांच दल गठित। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ने 3 दिन के भीतर CMHO से जांच रिपोर्ट मांगी है।
दीपक बैज को नहीं बोलना चाहिए झूठ
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, डेढ़ वर्षो में छत्तीसगढ़ में एक भी विकास नहीं हुआ। इस पर सीएम श्री साय ने कहा कि, डेढ़ वर्षो में छत्तीसगढ़ कितना विकास हुआ है बच्चा-बच्चा जनता है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए।