जवाहर नगर और तात्यापारा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा: स्कूली बच्चों के साथ पार्षद, मंडल अध्यक्ष भी हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग
X

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग 

रायपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जवाहर नगर व तात्यापारा मंडल की संयुक्त भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बच्चों, अभिभावकों और स्थानियों ने हिस्सा लिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पूर्व देशभक्ति के उत्साह से सराबोर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जवाहर नगर मंडल और तात्यापारा मंडल अंतर्गत आने वाले वार्ड की पार्षद जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ।


इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बढ़ई पारा के बच्चे और ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने सैकड़ों बच्चे उनके अभिभावक, स्थानीय वार्ड वासी और गणमान्य लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बढ़ई पारा स्थित हनुमान मंदिर से हुई। जहां सबसे पहले बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जोरदार 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से माहौल को देशभक्ति रंग में रंग दिया। यह यात्रा हनुमान मंदिर से विश्वकर्मा चौक, हांडी पारा, आजाद चौक, तात्यापारा चौक, ललिता चौक, होते हुए दुलार धर्मशाला बढ़ई पारा में समाप्त हुई। जहां स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों से स्वागत किया।


देश प्रेम दर्शाती है यह यात्रा
इस दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे और बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए पूरे जोश और उत्साह से चल रहे थे। सभी विद्यालय प्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकागण तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम के महत्व को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि, छोटे-छोटे बच्चों के माध्यम से लोगों को देश भक्ति, देश प्रेम के प्रति सजग और जागृत करना है। उन्होंने ये भी कहा कि, यह यात्रा देश प्रेम को दर्षाता है। हम क्षेत्र के लोगों से अपील करते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और हर घर तिरंगा के इस अभियान को हम सबको मिल कर सफल बनाने की जरूरत है।


हर घर तिरंगा यात्रा में ये रहे मौजूद
हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिला महामंत्री सत्यम दुआ, जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल, तात्यापारा मंडल के अध्यक्ष चैतन्य टावरी, जोन 7 अध्यक्ष, तात्यापारा वार्ड की पार्षद श्वेता विश्वकर्मा, आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष असगर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे, महिला मंडल से शैलेन्द्री परगनिया, पूनम सोनी, गीता रेड्डी, ममता साहू, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के संचालक विजय हिषिकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, ईश्वर चंद शर्मा, रंजिता शर्मा, रामलखन साहू,बलराम जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, कुशल गेडेकर, संतोष विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण साहू, महेंद्र, अरविंद कुर्रे, उमेश यादव, प्रणीत जैन मडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला मंडल, महिला मंडल के साथ वार्ड वासी और अभिभावक मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story