पर्यावरण पर गोष्ठी का आयोजन: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक, सभी ने पौधारोपण का लिया संकल्प

Raipur Environment seminar World Brahmin Federation Social Activity Group meeting
X

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक पूरी हुई। बैठक में पर्यावरण पर विचार गोष्ठी कर पर्यावरण में सुधार के लिए काम करने और पौधारोपण का संकल्प लिया गया।

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष और नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में होटल एमराल्ड, चंगोराभाठा, रायपुर में पूरी हुई। इसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने पर्यावरण पर विचार, गोष्ठी कर पर्यावरण में सुधार के लिए काम करने और पौधारोपण का संकल्प लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बैठक में भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के महत्व को बताते हुए भारतीय परंपरा और रीति-रिवाज को अपनाकर पर्यावरण में सुधार की अपील की। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को पर्यावरण सुधार के लिए घर पर गमलों में पौधारोपण कर पर्यावरण में सुधार की बात कही।


सदस्यों ने साझा किया अपने विचार
बैठक में सभी सदस्यों ने विश्व के समक्ष पर्यावरण, प्रदूषण और उसमें सुधार पर संक्षिप्त में अपने विचार रखे। सबसे उत्कृष्ट विचार के लिए संजय पाण्डेय को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक माइंड गेम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए त्रिभुवन तिवारी को पुरस्कृत किया गया।


ये रहे मौजूद
इस बैठक के आयोजक अनिता राव और जितेंद्र बाजपेई थे। बैठक में विशेष रुप से प्रदेश महासचिव अजय अवस्थी, डॉ. सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, प्रदेश सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, गिरजाशंकर दीक्षित, सांस्कृतिक प्रीति दास मिश्रा, अर्चना तिवारी, कनकलता मिश्रा, अणीमा शर्मा, डॉ. रागिनी पाण्डेय, संजय पाण्डेय, श्रीकान्त अवस्थी, विनोद ठाकुर, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे, संगीता दुबे, रीता तिवारी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story