दिल्ली से लौटे सीएम साय: बोले- डीएपी शार्टेज वैश्विक समस्या, उसके बदले किसान एनपीके का उपयोग कर सकते हैं

Raipur CM Vishnu deo sai returned Delhi tour met PM Modi
X

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे से वापस आए। पीएम मोदी से हुई मुलाकात और बातचीत को लेकर जानकारी दी।

रायपुर। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटे। यहां मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि, इस साल डीएपी की थोड़ी शॉर्टेज रहेगी। डीएपी शार्टेज केवल छत्तीसगढ़ या भारत देशभर की समस्या नहीं है, बल्कि इस साल यह अंतरराष्ट्रीय समस्या है। उन्होंने कहा कि, डीएपी के बदले एनपीके का उपयोग करने के लिए किसानों को जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अन्य उर्वरकों की कोई कमी नहीं होगी, के वल डीएपी की ही कमी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि, शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात हुई। छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का अवसर मिला। सीएम साय ने आगे बताया कि, प्रधानमंत्री जी से दो बातों पर चर्चा हुई। पहला बोध घाट परियोजना और दूसरा रिवर इंटरलॉकिंग पर चर्चा हुई। बोध घाट परियोजना के बनने से लगभग चार लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी। रिवर इंटरलिंकिंग से 3 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी।

एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर भी साझा की जानकारी
वहीं छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर भी पीएम को जानकारी दी गई। सीएम साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के जवान लगातार मजबूती से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं। सीएम साय ने पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर और दुनिया के सबसे बड़े ओवन ब्रिज चिनाब की बधाई भी दी। प्रदेश में धान के डिस्पोजल पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने हर तरीके से छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

हमारी सरकार जाति जनगणना करेगी
जाति जनगणना पर कांग्रेस की बात को लेकर सीएम साय ने कहा कि, लंबे समय से कांग्रेस जनगणना की बात करती रही पर जनगणना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। हमने घोषणा भी की है और जनगणना भी होगी। डीएपी की शॉर्टेज को लेकर सीएम विष्णु साय ने कहा कि, इस साल डीएपी की थोड़ी शॉर्टेज रहेगी और यह देश की नहीं अंतरराष्ट्रीय समस्या है। एनपीके पर किसानों को जोर दे रहे हैं। उर्वरक की कमी नहीं होगी डीएपी की कमी होगी। मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम साय ने कहा कि, समय आने पर वो भी हो जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story