सीएम साय का महासमुंद व सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा: दुर्गापाली विद्यालय में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो जिलों के दौरे पर
X

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो जिलों के दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दो जिलों के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों मंण शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ दो जिलों का दौरा करेंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दो जिलों के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे सारंगढ़ में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। करीब 3 बजे हेलिकॉप्टर से महासमुंद जिले के बसना पहुंचेंगे। शासकीय स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, बसना के सिंदूर पार्क में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पौधरोपण करेंगे।

सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सीएम साय शासकीय विद्यालय दुर्गापाली बसना में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम शामिल में होंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story