रायपुर एयरपोर्ट पर प्लेन का गेट हुआ लाक: आधे घंटे तक फंसे रहे यात्री, इंजीनियर पहुंचे तब खुला दरवाजा, भूपेश भी थे इसी प्लेन में सवार

Raipur Airport
X

इंडिगो फ्लाइट

दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत सैकड़ों लोग सवार थे।

रायपुर। दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। जिसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत सैकड़ों लोग सवार थे। सभी यात्री तकरीबन आधे घंटे तक फंसे रहे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, टेक्निकल इशू के चलते इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हुआ था। आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी। इसके बाद गेट लॉक होने से सैकड़ों यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। इससे रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था।

महापौर मीनल चौबे ने दी जानकारी
रायपुर महापौर मीनल चौबे कहा कि फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। प्लेन के अंदर गेट में जो स्क्रीन रहती है उसमें कुछ नहीं बता रहा था। इसी वजह से गेट नहीं खुल रहा था। इससे बाहर आने में लेट हुआ है। कोई मेजर प्रॉब्लम नहीं थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story