निगम ने संस्कार फ्लेक्स पर ठोका 20 हजार का जुर्माना: नाली पर रेत-गिट्टी का ढेर लगाकर रोक दिया था पानी निकासी का रास्ता

निगम ने संस्कार फ्लेक्स पर 20 हजार का जुर्माना ठोका: नाली पर गिट्टी-बालू रखने से हुआ जलभराव
X

नगर निगम की टीम कार्रवाई करते हुए 

जिले के गुलमोहर कॉलोनी में नालियों के ऊपर गिट्टी-बालू रखे जाने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले में निगम ने संस्कार फ्लेक्स पर 20 हजार का जुर्माना ठोका।

मित गुप्ता- रायगढ़। रायगढ़ जिले के गुलमोहर कॉलोनी में नालियों के ऊपर गिट्टी-बालू रखे जाने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे स्थानीय रहवासी परेशान हो गए। निगम की जांच में पाया गया किए कॉलोनी की मुख्य नाली पर संस्कार फ्लेक्स अनिता अग्रवाल द्वारा गिट्टी-बालू रखा गया था, जिसके कारण नाली जाम हो गई और पानी की निकासी बंद हो गई।

आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर ए.ई. सूरज देवांगन, सब इंजीनियर मुन्ना ओझा और सफाई दरोगा सहित पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों की देखरेख में गिट्टी-बालू को जप्त किया गया और तत्काल नालियों की सफाई करवाई गई। त्वरित कार्रवाई के बाद कॉलोनी का जलभराव खत्म हुआ और स्थिति सामान्य हो गई।


संस्कार फ्लेक्स पर लगाया 20 हजार का जुर्माना
निगम प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर संस्कार फ्लेक्स पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि, सार्वजनिक नालियों या रास्तों पर निर्माण सामग्री अथवा अन्य सामग्री रखकर अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने निगम की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली। फिलहाल गुलमोहर कॉलोनी में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story