बर्फ फैक्ट्री में गैस ब्लास्ट: मालिक की हुई मौत, तीन अन्य घायल, ओपी चौधरी ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

बर्फ फैक्ट्री में गैस ब्लास्ट: मालिक की हुई मौत, तीन अन्य घायल, ओपी चौधरी ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
X

बर्फ फैक्ट्री में गैस ब्लास्ट

रायगढ़ जिले में स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटाने से मालिक की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए।

अमित गुप्ता - रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटाने से एक की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांजा चौक की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम संजय सहगल था। वह बर्फ फैक्ट्री का मालिक है। मंगलवार को वह बर्फ जमाने के लिए गैस को एडजस्ट कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फटा गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं अमन पटेल सहित 2 अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मेें जुट गई है।

इस जानकारी मिलते ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़िता परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story