GST की रेड को लेकर व्यापारियों में आक्रोश: नगर बंद का किया ऐलान, कांग्रेस का भी मिला समर्थन

X
GST की रेड के विरोध में नगर के सभी प्रतिष्ठान बंद
By - Tarunaa Sahu |1 Jun 2025 10:42 AM
अंबिकापुर में पड़ी GST की रेड के बाद व्यापारियों ने विरोध जताते हुए नगर बंद करने का ऐलान किया है। इस दौरान व्यापारियों के इस निर्णय को कांग्रेस का भी समर्थन मिला है।
संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में GST की रेड पड़ी थी। जिसके बाद से ही यहां के व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं अब GST अधिकारियों के छापे मार कार्रवाई के विरोध में व्यवसायी लामबंद होकर नगर बंद का किया है। साथ ही मामले के विरोध में पोस्टर जारी कर हम व्यापारी हैं चोर नहीं है लिखा है।
वहीं मामले में व्यवसायियों के नगर बंद को कांग्रेस पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है। इस बीच बीती देर रात शहर में रैली निकाल कर व्यापारियों ने GST की कार्यवाही का विरोध जताया। वहीं अब इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को नगर के सभी प्रतिष्ठान बंद करने का ऐलान किया है।
