तूफान में फंसी इंडिगो की फ्लाइट: रायपुर से दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान, मौसम साफ होने तक आसमान में लगाता रहा चक्कर

indigo flight
X

तूफान में फंसी इंडिगो की फ्लाइट 

रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली में लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गई। इस दौरान पायलट की सूझबूझ और नियंत्रण के चलते विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6313 दिल्ली में लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गई। दोपहर 2:58 बजे रायपुर से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को शाम 5:05 बजे दिल्ली में लैंड करना था। विमान में 200 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दरअसल, दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय रेतीली आंधी के कारण विमान में टर्बुलेंस (वायुमंडलीय विक्षोभ) आ गया। जिससे पायलट को लैंडिंग में परेशानी हुई। पायलट ने घोषणा करते हुए कहा कि, हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी, जिसके कारण लैंडिंग रोकनी पड़ी। विमान मौसम साफ होने तक एयरपोर्ट के ऊपर ही कई चक्कर लगाता रहा।

पायलट की सूझबूझ से हुई सफल लैंडिंग

हवा में कई चक्कर लगाने और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, पायलट की सूझबूझ और नियंत्रण के चलते विमान अंततः शाम 6:02 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। इस घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट हुई, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story