शारीरिक शिक्षक संघ निकालेगी विरोध यात्रा: आगामी भर्ती को लेकर करेंगे प्रदर्शन, व्यायाम शिक्षक की भर्ती नहीं होने से आक्रोश

शारीरिक शिक्षक संघ निकालेगी विरोध यात्रा
रायपुर। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षक संघ शिक्षक भर्ती के विरोध में यात्रा निकालेगी। यह यात्रा दोपहर 3.30 बजे मरीन ड्राइव से आंबेडकर चौक निकलेगी। शिक्षक संघ 6 वर्षों से व्यायाम शिक्षक की भर्ती नहीं होने का विरोध करेंगे। वहीं आगामी शिक्षक भर्ती के विरोध में यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शारीरिक शिक्षक संघ का कहना है कि, प्रदेश में वर्तमान 20 हजार से ज्यादा व्यायाम शिक्षक के पद खाली है। पूर्व घोषणानुसार शिक्षक के 57 हजार भर्ती लाये जाए।
एनएसयूआई का प्रदर्शन
Physical Teachers Association-Protest March- Raipurवहीं बीते सप्ताह एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा क्षेत्र में प्रदर्शन किया था। राज्य सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने किया। उनके नेतृत्व में छात्र कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में गिरावट और सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। एनएसयूआई ने युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूल बंद किए जाने का भी विरोध किया।
सरकार से पूछा सवाल
एनएसयूआई ने कहा है कि, यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। यदि सरकार ने छात्रों की आवाज़ नहीं सुनी, तो आंदोलन और तेज़ होगा। प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि, एक हाथ में किताब, एक हाथ में शराब की बोतल क्या यही है ‘सुशासन त्यौहार’? छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद क्यों हैं और शराब दुकानें खुली क्यों?
