नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी पैरेलल रोड: विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से मिली स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

MLA Rakesh Sen
X

 वैशाली नगर विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की मिली स्वीकृति

भिलाई नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल लाईन के पैरेलल रोड बनेगी। इसके लिए विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति मिली। जिसके तहत नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल लाईन के पैरेलल रोड बनेगी। इस संबंध में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि, अब जल्द ही सड़क निर्माण कार्य की योजना तैयार कर कार्य शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से नगरवासियों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के मद्देनजर उन्होंने नेहरू नगर से सुपेला तक रेल लाईन के समानांतर सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकृति देते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास मद से 698 लाख रूपये जारी कर दिए हैं।

रहवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत
सेन ने कहा कि, नगर निगम भिलाई के जोन-1 अंतर्गत नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे लाईन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 18 लाख 40 हजार और भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए शासन ने 3 करोड़ 79 लाख 60 हजार रूपये जारी कर दिए हैं। इस मार्ग के निर्माण से नेहरू नगर, सुपेला आकाशगंगा, कोसा नगर, दीक्षित नगर, जुनवानी सहित समीपस्थ क्षेत्र के रहवासियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story