नक्सल कैम्पों पर जवानों ने बोला धावा: 2 घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली, मौके से हथियार बरामद

Confiscated weapons
X

जब्त हथियार 

पखांजूर में 2 घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से 1 इंसास रायफल, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, रेडियो, वॉकीटाकी जब्त किया गया है।

सुमीत बड़ाई- पखांजुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर एक्शन जारी है। पखांजूर में नक्सलियों के कैम्पों पर जवानों ने हमला बोला। 2 घंटो तक चली मुठभेड़ में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। जिसके बाद जवानों ने नक्सली कैम्पों को ध्वस्त कर दिया। कैंप से 1 इंसास रायफल, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, रेडियो, वॉकीटाकी के साथ अन्य सामग्री मिले। यह कार्रवाई गढ़चिरौली के सी 60 जवानों ने किया है।

36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार
जवानों ने हथियार के साथ 36 लाख के 5 इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो नक्सली नाबालिग बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई सी 60 और CRPF की संयुक्त टीम ने की है। नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए गए हैं। यह मामला महाराष्ट्र गढ़चिरौली के भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

हफ्ते भर पहले 5 महिला समेत 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
उल्लेखनीय है कि, हफ्ते भर पहले सुकमा में 5 महिला समेत 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इन सभी नक्सलियों के ऊपर 16 लाख का इनाम था। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन्होने सीआरपीएफ कैम्प में आत्मसमर्पण किया। वहीं नारायणपुर जिले में 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इस दौरान सरेंडर करने वाले जोनल डॉक्टर डिप्टी कमाण्डर और एलओएस सदस्य सहित 5 माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की शपथ ली है। सभी नक्सली कुतुल और इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय थे। वर्ष 2025 में नारायणपुर अन्तर्गत अब तक कुल 97 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story