पान ठेला संचालक गिरफ्तार: पुड़िया - पुड़िया में बेच रहा था गांजा, 2 किलो जब्त

पान ठेला संचालक गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस लगातार गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर पान ठेला संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 किलो गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 22 हजार रूपए बताई जा रही है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, गंगा नगर खमतराई में एक व्यक्ति पान ठेला की आड़ में पुड़िया - पुड़िया में गांजा बेचा रहा है। इसके बाद पुलिस ने रेड मारकर पान ठेला संचालक पांडो साहू निवासी गंगानगर को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी कीमत 22 हजार रूपए बताई जा रही है। साथ ही उसके पास से एक झोला में रखें तीन चाकू और एक नग अस्तुरा भी मिला है। इसके बाद पान ठेला को सील कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

8 कुम्हारों ने स्वयं से 1700 चिलम को किया नष्ट
बात दें कि, पूर्व में भी सभी पान ठेला संचालकों और कुम्हारों की बैठक लेकर हिदायत दी गई थी। नशे से संबंधित कोई अवैध सामग्री ना बेचे। इसके बाद 8 कुम्हारों ने स्वयं से 1700 चिलम को नष्ट कर दिया।
