A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक तालाब में नहा रहा था तभी गहराई में जाने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब युवक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोज -बीन शुरू की, तब जाकर पता चला कि, तालाब में डुब गए है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम महेंद्र पाल सिंह है। वह ग्राम रिस्दा भदरापारा का निवासी था। महेंद्र की शादी को महज कुछ ही साल हुए हैं और एक दो साल का छोटा बच्चा है। बताया जा रहा है। कि, शनिवार की सुबह युवक रोज की तरह ही तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था तभी नहाने के दौरान पानी के गहराई में जाने से उसकी मौत हो गई। 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मां ननकी बाई ने बताया कि, उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं जिसमें से महेंद्र सबसे बड़ा था। दो बेटियों की शादी हो गई है वहीं एक बेटी पढ़ाई कर रही है। महेंद्र घर में इकलौता कमाने वाला था। वह खेती किसानी कर जीवन-यापन करते आ रहा था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस और उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।