A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बहुत देर तक जब युवक बाहर नहीं आया तो होटल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मानें तो युवक शादी नहीं होने से तनाव में था। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

युवक की आत्महत्या को लेकर आजाद चौक थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि, मृतक ब्राह्मणपारा का निवासी नवीन दीवान है। उसने अपने ही घर के पास अवधिया पारा के एक होटल में 16 मई को रूम बुक किया। अगले दिन सुबह जब होटल स्टाफ ने उसे देखा नहीं तो रूम का दरवाजा खटखटाया गया। कॉल भी किया गया। लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। होटल स्टाफ जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो युवक की लाश लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है। हालांकि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

नवीन फूड डिलवरी का करता था काम 

बताया जाता है कि, युवक ने आत्महत्या करने के लिए पलंग के ऊपर रखे गद्दे को हटाया होगा। फिर उसमें कुर्सी रखकर गमछे के सहारे झूल गया होगा। घटनास्थल पर पुलिस को एक चेयर भी गिरी हुई मिली है। मृतक के घर वालों ने पुलिस को बताया कि, नवीन फूड डिलवरी का काम करता था। घर में मां-बाप और बड़ा भाई रहता है। बड़े भाई की शादी हो चुकी है लेकिन नवीन की शादी नहीं हुई थी। जिसकी वजह से वह परेशान रहता था। हो सकता है कि, इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा।