A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायुपर। छत्तीसगढ़ शासन ने पद्मश्री हेमचंद माझी (वैद्यराज) को वाय श्रेणी की सुरक्षा दी है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किए जा चुके हैं। 

गौरतलब है कि, राज्य शासन द्वारा प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में श्री माझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया है।

बता दें कि, पद्मश्री हेमचंद मांझी ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। आज से उपचार बंद करने की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, लगातार नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद अब वह यह कदम उठा रहे हैं। नक्सलियों ने बीएसएनएल के टावर को आग के हवाले कर पोस्टर लगाया था। पोस्टर में पद्मश्री हेमचंद मांझी को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार देर रात छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किमी दूर चमेली गांव और गौरदण्ड में दस्तक देकर दो बीएसएनएल टावर को आग के हवाले कर दिया हैं। वहीं नक्सलियों ने मौके पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए। उनमें छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की धमकी दी है।

नक्सलियों ने की पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे की निर्मम हत्या
उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी है। वे आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर वैधराज हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दे रहे हैं। इस वजह से ही पुलिस प्रशासन ने वैधराज को जिला मुख्यालय के सेफ हाऊस में सुरक्षा प्रदान कर रखा है। 

नक्सलियों ने तीन बड़े नेताओं की कर दी हत्या 
नक्सलियों ने इसी इलाके में भाजपा के तीन बड़े नेताओं की हत्या की है। उनमें सागर साहू, रतन दुबे और पंचम दास शमिल हैं। भाजपा नेता की हत्या के बाद अंदरूनी इलाक़े में रहने वाले सभी बड़े नेताओं को जिला मुख्यालय में शिफ्ट कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार नक्सलियों के हिट लिस्ट में आने वाले नेताओं और ग्रामीणों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया है। इसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।