प्रभु श्रीराम की आराधना में मग्न रेणुका : हरचौका पहुंचकर की महाआरती, बोलीं- वर्षों की तपस्या सफल हुई...

Renuka Singh
X
विधायक रेणुका सिंह सुंदरकांड पाठ और महाआरती में हुईं शामिल...
विधायक रेणुका सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ में श्री राम के सबसे पहले पड़ाव वाले हरचौका सीतामढ़ी मन्दिर में प्रभु श्री राम की आराधना की।

रविकांत सिंह राजपूत। मनेन्द्रगढ़- भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ में श्री राम के सबसे पहले पड़ाव वाले हरचौका सीतामढ़ी मन्दिर में प्रभु श्री राम की आराधना की। इस दौरान वे सीतामढ़ी हर चौका में आयोजित सुंदरकांड पाठ और महाआरती में भी शामिल हुईं। काफी देर तक रेणुका सिंह हरचौका में स्थापित प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष बैठकर राम भक्ति में लीन नजर आईं। रेणुका सिंह ने प्रभु श्रीराम से क्षेत्र और प्रदेश के खुशहाली की कामना की। साथ ही महिलाओं के साथ भजन भी गाया।

देश दूसरी दीवाली मना रहा...

अयोध्या में हुई श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन है। वर्षों की तपस्या सफल हुई। प्रभु श्री राम आ गए है, देश दूसरी दीवाली मना रहा है। गौरतलब है कि, सीतामढ़ी हरचौका वह स्थान है, जहां से प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम यहां माता सीता और लक्ष्मण के साथ आये थे।

इस पुण्यभूमि को दिलाएंगे पहचान...

विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, मैं सौभाग्यशाली हुं की मुझे ऐसी जगह की जनता का जनप्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे। प्रभु श्रीराम के चरण पड़ने से यह भूमि पुण्यभूमि हो गई और इस पुण्यभूमि को अलग पहचान दिलाने व यहां की जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है और मैं जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगी। इसके अलावा कहा कि, भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता पर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सदैव है और रहेगा।

लोगों ने भेंट में दी पुस्तक और कापियां...

विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विधायक रेणुका सिंह जब लोगों के बीच पहुंची तो विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें बुके की जगह कॉपी, किताब भेंट किए। गौरतलब है कि, विधायक रेणुका सिंह ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह अपील की थी कि, बुके की जगह बुक दीजिये। विधायक की इस अपील का असर दौरे के दौरान देखने को मिला।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story