जल जागरूकता अभियान : जल प्रबंधन में अधिक भागीदारी के लिए किया महिलाओं को प्रेरित, कई विषयों की दी गई जानकारी

मनेन्द्रगढ़ में जल सशक्तिकरण में महिलाओं की अहम भूमिका के संबंध में महिला-जन जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। 

Updated On 2025-03-12 16:33:00 IST
जल जागरूकता अभियान

रविकांत राजपूत- मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में महिला-जन जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें जल प्रबंधन में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। 

दरअसल, यह आयोजन ग्राम पंचायत सोनवर्षा के राधारमननगर में जल जीवन मिशन के तहत किया गया था। कार्यक्रम का संचालन कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने किया। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान जल बहिनियों, ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं गाँव की महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल की महत्ता और जल जीवन मिशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। 

ग्रामीण महिलाओं को जानकारी देते हुए

महिलाओं को किया गया जागरूक 

कार्यक्रम में महिलाओं को ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही इस अभियान के माध्यम से जल सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति लोगों में चेतना बढ़ाने का प्रयास किया गया ।

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता ओंकार सिंह, सहायक अभियंता ए. एस. सिदार, एवं उप अभियंता मनमोहन सिंह, जिला परियोजना समन्वयक अनिमेष तिवारी, (ISA) निहाल डिक्सना, और (IEC) नवीन कुमार ने भाग भी लिया।

Similar News

दहेज प्रताड़ना में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डिविजन बेंच ने परिजनों के खिलाफ दर्ज FIR और आपराधिक कार्रवाई को किया रद्द

नियद नेल्लानार योजना से चमक रही मजदूरों की किस्मत: सुकमा के श्रमिकों ने थामी 'करनी' और 'फीता', मज़दूरी छोड़ अब बनेंगे राजमिस्त्री

चूहों के धान खाने पर आया शासन का बयान: आकड़े जारी कर विभाग ने बताया भ्रम, कहा- सुरक्षित है धान खरीदी प्रणाली