महिला ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम : दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाकर मां भी फंदे झूल गई

ambulance
X
तीनो शव ले जाने के लिए पहुंचा एंबुलेंस
महिला का पति काम पर गया था, वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। उसने बच्चों के साथ आत्मघाती कदम क्यों उठाया... रहस्य अभी बरकरार है।

दीपक मित्तल-बालोद। बालोद जिले के गुरुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाकर मां भी फंदे झूल गयी। घटना बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त बच्चों के साथ महिला घर पर अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। अब ये घटना के लिए महिला ने कदम क्यों उठाया, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मां अपने 2 और 4 चार साल के मासूम बच्चे के साथ फांसी के फंदे पर झूली है।

सुबह पति को टिफिन भी बनाकर दिया

घटना की सूचना मिलते ही गुरुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। मृतिका के पति तुमेश्वर साहू ने बताया कि, आज सुबह जब वह अपने मिस्त्री काम पर जाने के लिए निकला तो उनकी पत्नी हेमलता उनके लिए बाकायदा टिफिन बनाकर दिया था। तुमेश्वर ने बताया कि, उनका काम गुरूर शासकीय अस्पताल में ही चल रहा है, जहां उनकी मां को भी उल्टी दस्त की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया है।

ससुर सबसे पहले पहुंचा घर

हेमलता के सास की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें गुरूर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनके साथ उनके ससुर लिखन साहू थे। जब वह दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद वह पड़ोसी के घर की दीवार कूदकर अपने घर पहुंचे जहां तीनों की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। अपने बच्चों को पहले फंदे पर लटकाया होगा उसके बाद वह खुद फांसी के फंदे पर झूली होगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैली हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story