A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला NH-43 मुख्य मार्ग पर स्थित जिला न्यायालय के पास का है।
वीडियो में साफ देख सकते हैं कि, दो महिलाएं आपस में बात करती हुई जा रही हैं। इस दौरान एक युवक ने उन दोनों को रोका और उनसे बात शुरू की। थोड़ी ही देर में उनकी बातचीत झगड़े में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि, एक महिला युवक की चप्पल से पिटाई करने लगी। युवक ने भी पलटकर हमला किया।
पति से विवाद के बाद रह रही थी अलग
मिली जानकारी के अनुसार, पति नरेश पीडब्ल्यूडी में दैनिक मजदूरी का काम करता है। कुछ साल पहले ही उसकी शादी सोनगरा की रहने वाली मनबसिया से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। नरेश आदतन शराबी है इस वजह से ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। एक दिन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, पत्नी मनबसिया ने घर छोड़ दिया और अपनी सहेली के साथ किराए के मकान में रहने लगी। जबकि, दोनों बच्चे अपने पिता नरेश के साथ ही रहते थे।
पत्नी की सहेली ने भी पीटा
बताया जा रहा है कि, अलग रहने के दौरान जब भी पति अपनी पत्नी को फोन लगाता तो फोन उसकी सहेली उठाती थी। कॉल पर भी उनका विवाद हुआ था। जब युवक ने अपनी पत्नी को सहेली के साथ कहीं जाते देखा तो उसने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला मारपीट पर उतर आया। हालांकि, मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
