उषा पटेल ने दिया इस्तीफा : कांग्रेस पर महिलाओं के सम्मान को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

File Photo
X
उषा पटेल ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। महिला आयोग सदस्य अनीता रावटे ने पद से इस्तीफा दिया है और आज पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

महासमुंद : पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले महिला आयोग सदस्य अनीता रावटे ने भी कांग्रेस को अपना इस्तीफा थमा दिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा दिया गया है। दोनों ने संगठन मे महिलाओं के सम्मान को नजर अंदाज करने और पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिलने से की बात कही है। दोनों ने लोकसभा सीट पर मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है।

उषा पटेल ने कहा कि, 25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय रही हूं, लेकिन जो सम्मान मुझे मिलना चाहिए, वो कभी नहीं मिला है। वहीं अनीता रावटे ने भी बताया कि, मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन किए गए हैं। इसके अलावा हमारा अपमान भी किया है। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा देती हूं।

Usha Letter
Anita
anita 1

दिग्गज नेताओं ने दिया था इस्तीफा

पीसीसी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने भी शनिवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के मूल विचारधारा से हटने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था। अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने पार्टी के बड़े नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय बंसल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी मुश्किलों में आते हुए दिखाई देने लगी है.

नाम मात्र का रह गया कांग्रेस का संगठन

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिडिया से बीतचीत करते हुए चुन्नीलाल साहू ने कहा कि, संगठन सिर्फ नाम का रह गया है। काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान नहीं हो रहा है। नयापन और कोई बदलाव नजर नहीं आता। इसलिए मैंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

अजीत जोगी की पार्टी में जाता तो मैं विधायक रहता

उन्होंने आगे कहा कि, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मैंने टिकट भी मांगा था लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया। अगर मैं अजीत जोगी की पार्टी में जाता तो मैं विधायक रहता। 5 साल मेहनत करने के बाद मैं संगठन के पद में रहा और पूरी जिम्मेदारी के साथ दायित्व को निभाया। लेकिन मुझे टिकट से वंचित कर दिया गया। जो निष्ठावान कार्यकर्ता है, उन पर संगठन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किस राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अभी किसी पार्टी में ज्वाइन नहीं करूंगा। आगे कुछ निर्णय होगा तो मैं जरूर बताऊंगा।

10 नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ा

विश्वस्त सूत्रों की माने तो ये तीनों नेता कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आज ही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां केशलकाल के करीब 10 नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। इन सभी नेताओं ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। इन सभी का विधायक टेकाम ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story