A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद कुरुद नगर पंचायत में जिला प्रभारियों की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक माहेश्वरी भवन में हुई। बैठक में अध्यक्ष पद सहित पार्षदों के विभिन्न दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान कुछ नेताओं ने अपने बैंक बैलेंस भी वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखी। 

दावेदारी के पूर्व जिला और प्रदेश से आये नेताओं ने सभी कांग्रेसियों को चुनाव की तैयारी को लेकर संबोधित किया। धमतरी जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी विनोद तिवारी ने सभी दावेदारों का स्वागत करते हुए कहा कि दावेदारी पेश करना अच्छी बात है। इससे लीडरशिप निखरता है। धमतरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कुरुद नगर पंचायत चुनाव प्रभारी निशु चंद्राकर ने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि हम एकजुट होकर चुनाव में जनता के बीच जाएंगे और कांग्रेस के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। इसी तारतम्य में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि आपसी मतभेद को भुला पूर्व निकाय चुनाव में मिली सफलता को इस बार पुनः दोहराया जाएगा। 

कुरुद नगर पंचायत में जिला प्रभारियों की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक

जीत हासिल करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : साहू

बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव के परिणाम हासिल करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होता है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय चुनाव में जाना है। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पर्यवेक्षकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कुरुद ब्लॉक के निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा।

बंद कमरे में दावेदारों से हुई वन-टू-वन चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेताओं के समक्ष बंद कमरे में अध्यक्ष पद के लिए तपन चंद्राकर, प्रमोद साहू, रजत चंद्राकर, रमेश पांडेय, देवव्रत साहू, मनोज अग्रवाल, योगेश चंद्राकर सहित नगर के 15 वार्डो में 20 से अधिक पार्षद के दावेदारों ने वन टू वन अपनी बात रखते हुए बायोडाटा प्रस्तुत कर दावेदारी की। जिनमें से कुछेक दावेदारों ने बकायदा अपना बैंक बैलेंस दिखाकर चुनाव में अपनी तगड़ी उपस्थिति दिखा डटकर मुकाबला करने में सक्षम रहने की बात कहकर इस बार अध्यक्ष पद का टिकट उन्हें ही देने की मांग की। वहीं अन्य दावेदारों ने पिछले पांच सालों में जमीनी पड़क मजबूत रहने की बात कही। 

इसे भी पढ़ें...नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस की बड़ी बैठक, जिला-ब्लॉक से आए दावेदारों के आवेदनों पर होगी चर्चा 

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से राजकुमारी दीवान पूर्व राज्यमंत्री, नीलम चंद्राकर पूर्व मंडी अध्यक्ष, यशवंत गुरु जिलाध्यक्ष सेवादल, राजा देवांगन जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, तपन चंद्राकर नपं अध्यक्ष, मंजू साहू नपं उपाध्यक्ष, प्रहलाद चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी, रमेसर साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष साहू पार्षद, प्रमोद साहू पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, रमेश पांडेय विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव , रजत चंद्राकर पार्षद, देवव्रत साहू पार्षद, मनोज अग्रवाल पूर्व एल्डरमैन, योगेश चंद्राकर ब्लॉक प्रवक्ता, डुमेश साहू पार्षद, उत्तम साहू पार्षद, रोशन जांगड़े पार्षद,राघवेंद्र सोनी, चुम्मन दीवान पार्षद, राम रतलानी पूर्व एल्डरमैन, बसन्त बैस पूर्व एल्डरमैन, महिमा शुक्ला महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, चंद्रप्रकाश देवांगन संगठन महामंत्री, पप्पू राजपूत महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, योगेश साहू, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, अशोक साहू, अजय साहू, उमेश साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।