ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर : एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पिता-पुत्र और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस एक्सीडेंट से गुस्साएं लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं आरोपी की पतासाजी में पुलिस लगातार जुटी है।

जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर... हादसे में पिता-पुत्र और मासूम बच्ची की मौत...एक्सीडेंट से गुस्साएं लोगों ने किया चक्काजाम @JanjgirDist #Chhattisgarh #RoadAccident #Death pic.twitter.com/q2serWND5I
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 27, 2024

मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला क्षेत्र के अंतर्गत कोनारगढ़ गांव निवासी रामकुमार कश्यप अपनी 3 वर्षीय नातिन का जन्मदिन मनाने के लिए परसदा जा रहा था। रामकुमार अपनी बाइक पर पत्नी शतरूपा बाई 40 वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप 19 वर्ष और नातिन को बैठाया हुआ था। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अरसमेंटा मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सभी सड़क पर गिर पड़े।
आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। यहां पर रामकुमार कश्यप, पुत्र चंद्र प्रकाश और नातिन की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शतरूपा बाई का उपचार अस्पताल में जारी है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।