A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
संजय यादव/कवर्धा- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। रायपुर से कवर्धा की तरफ आते वक्त युवकों को ट्रक ने रौंद दिया है। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दरअसल, हादसे से पहले दोनों युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर दशरंगपुर की तरफ जा रहे थे। लेकिन मोटरसाइकिल को गलत साइड से चला रहे थे। इसी बीच ट्रक ने बाइक को ठोक दिया। यह पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी के पास पेट्रोल पंप का है।
बता दें, मृतक युवक गजानंद साहू की उम्र 22 साल है। वहीं उसके मृतक दोस्त विनय कुमार साहू की उम्र 24 साल है। दोनों दसरंगपुर की रहने वाले थे। हालांकि इस घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलती ही पुलिस ने युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन लोगों की मौत
कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा कोंडागांव मार्ग पर नेलवाड़ कैंप के पास हुआ था। तीन मृतकों में से एक नारायणपुर और दो कोंडागांव में रहने वाले थे। दो की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान तीन में से एक ने दम तोड़ दिया।
बाइक सवार युवक की मौत
इससे पहले बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर में रिफर किया गया था। बता दें, सोमवार की देर रात को बलौदाबाजार बाई पास रोड में दशरमा चौक के पास बाइक चालक युवक ने खड़ी कैप्सूल वाहन को ठोक दिया, जिसके बाद एक युवक की मौत हो गई और दो घायल है। मोटर सायकल चालक नितिन साहू की मौत इलाज के दौरान हुई है। इसके अलावा
जन्मदिन के दिन हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, बाइक चालक नितिन साहू का 27 मई के जन्मदिन था और उसी दिन सड़क हादसे में नितिन की मौत हो गई। इस पूरे सड़क हादसे ने मृतक के परिवार वालों को झकझोर कर रख दिया था।
