CGPSC को लेकर राज्य सरकार का बड़ा फैसला, भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम के सचिव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

cg latest news
X
CGPSC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब CGPSC की परीक्षाएं UPSC की तर्ज पर होंगी। भाजपा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस लेगी। सीएम के सचिव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

रायपुर। CGPSC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लगातार परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर यह फैसला लिया गया है। अब CGPSC की परीक्षाएं UPSC की तर्ज पर होंगी। इसके लिए आयोग का गठन किया गया है। PSC के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग गठित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस : महंत घासीदास संग्रहालय में दोपहर 12.30 बजे भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस लेगी। इस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वन मंत्री केदार कश्यप शामिल होंगे। विष्णुदेव सरकार के तीन महीनों की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। मोदी की गारंटी पर विशेष फोकस रहेगा।

सीएम के सचिव को मिली बड़ी जिम्मेदारी : CM विष्णुदेव साय के सचिव राहुल भगत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राहुल भगत सुशासन और अभिसरण विभाग के सचिव बनाए गए। वे 2005 बैच के IPS अफसर हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story