CG, 16 फरवरी की प्रमुख खबरें: किसानों ने आज भारत बंद का किया ऐलान, विधानसभा सत्र का दसवां दिन

cg latest news
X
cg latest news
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दसवां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दसवां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा गरमाएगा। वहीं ध्यानाकर्षण में पथरिया बैराज में काम बंद होने का मुद्दा गूंजेगा। बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक यह मुद्दा उठाएंगे। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं।

CG में शनिवार को कहां क्या हुआ? Live updates

भारत बंद : MSP गारंटी को लेकर किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। देश के अलग-अलग स्थान बंद रहेंगे। नवा रायपुर के तूता में किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनों के साथ-साथ कांग्रेसी भी बंद का ऐलान करेंगे।

सीएम साय दिल्ली दौरे पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। रात 8:00 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

मौसम ने ली करवट : छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। आज रायपुर में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण भाग में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। वहीं उत्तर भाग में हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव है। कुछ हिस्सों पर बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन : दिल्ली के भारत मंडपम में कल से बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होगा । छत्तीसगढ़ से 300 से ज्यादा नेता अधिवेशन में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रीगण अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। संगठन के कार्यों और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story