haribhoomi hindi news
युवा कांग्रेस ED दफ्तर का नामकरण कर युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। वाहनों के HSRP कार्यों में तेजी लाने अनुबंधित कंपनियां शिविर लगाएंगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की संक्षिप्त खबरें 

कांग्रेस ने ED के खिलाफ खोला मोर्चा : युवा कांग्रेस ED दफ्तर का नामकरण कर युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस ED दफ्तर का नाम बदलकर बीजेपी करेगी। इस दौरान राजीव गांधी चौक में 12.30 बजे से नामकरण प्रदर्शन करेगी। 

HSRP के कार्यों में आएगी तेजी : वाहनों के HSRP कार्यों में तेजी लाने अनुबंधित कंपनियां शिविर लगाएंगी। जिला परिवहन कार्यालय में वाहनों में HSRP लगाने की सुविधा मिलेगी। शिविर लगाकर आम जनता को HSRP पर कराया अवगत जाएगा। अनुबंधित कंपनी के प्रतिनिधि HSRP की जानकारी देंगे। 

सीएम हाउस का घेराव : 21 अप्रैल को कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव करेगी। घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज घेराव का नेतृत्व करेंगे। दुर्ग में बच्ची से दरिंदगी, बढ़ते अपराध पर घेराव होगा। 

बीजेपी का जन जागरण अभियान : छत्तीसगढ़ में भाजपा 25 अप्रैल से जनजागरण अभियान की शुरुआत करेगी। वक्फ कानून में संशोधन पर बीजेपी का खास अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान मुस्लिमों को बीजेपी वक्‍फ कानून के फायदे समझाएगी। अभियान के लिए संयोजक हर राज्य में बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा को जिम्मेदारी मिली है।  

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत : 24 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र खुलेंगे। छत्तीसगढ़ के 1460 ग्राम पंचायतों में होगी सुविधा केंद्र की शुरूआत होगी। ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी।  

7