CG की संक्षिप्त खबरें [13 April] : रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना 

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
सीएम विष्णुदेव साय आज स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावन है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय

सीएम विष्णुदेव साय आज स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तेलीबांधा से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा करेंगे। सुबह 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। 11.20 बजे पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12.20 बजे वापस अपने निवास लौट आएंगे।

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। बस्तर-सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूरे प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है। रायपुर-बिलासपुर का पारा बीते दिन 40 डिग्री तक पहुंचा। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18 डिग्री दर्ज किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story