CG की संक्षिप्त खबरें [29 March] : मार्च में ही तापमान 40 के पार, सुकमा की पहाड़ी में मुठभेड़, समता महोत्सव का आयोजन

cg news update
X
आज की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। रायपुर में आज ‘समता महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में मुठभेड़ जारी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार

छत्तीसगढ़ में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। रायपुर में 40.6 डिग्री, बिलासपुर में 40.3 डिग्री, माना में 39.5, जगदलपुर और पेंड्रा में 38.4, अंबिकापुर में 37.2 तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है। हाइड्रेटेड रहने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है।

‘समता महोत्सव’ का आयोजन

रायपुर में आज ‘समता महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर प्राइड रन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 6.30 से 8 बजे तक जयस्तंभ चौक से तेलीबांधा तालाब तक दौड़ रखी गई है। 8 बजे से कलाकार और तृतीय लिंग कलादल सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। समाज कल्याण विभाग कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

सुकमा की पहाड़ी में मुठभेड़

सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में मुठभेड़ जारी है। सुबह से फायरिंग हो रही है। अब तक 20-22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं जवानों को भी मामूली चोट आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story