CG की बड़ी खबरें : राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, दो जिलों के दौरे पर सीएम साय, आबकारी विभाग ने 6 बार को किया सील 

CG LATEST NEWS
X
आज की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखनपुर और अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के 6 बार को सील कर दिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शनिवार की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजन होगा। 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 10% से अधिक मतदान वृद्धि के लिए दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सम्मानित होंगे। उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। प्रवासी मज़दूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने मूँगेली जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय स्पेशल अवार्ड से सम्मानित होंगे।

दो जिलों के दौरे पर सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखनपुर और अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे। एक बजे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनपुर के लिए रवाना होंगे। लखनपुर के हाइ स्कूल ग्राउंड में आयोजित वंदे मातरम् कार्यकम में शामिल होंगे। करीब 4 बजे लखनपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे और मां महामाया का दर्शन कर पूजा करेंगे। दर्शन के बाद अंबिकापुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

आबकारी विभाग ने 6 बार को किया सील

आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के 6 बार को सील कर दिया है। दूसरे राज्य की शराब बेचने और अन्य गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। 2 बार का लाइसेंस एक सप्ताह और 4 बार का लाइसेंस दो दिन के लिए निलंबित किया गया है। विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न होटल बारों में छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर नॉन ड्यूटी पेड मदिरा मिली।

आदमी पार्टी का घोषणा पत्र हो सकता है जारी

आज आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो सकता है। घोषणा पत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्याशियों की दो लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है। आगामी 26 तारीख तक सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का दौरा स्थगित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का दौरा स्थगित हो गया है। आज वे छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। अपरिहार्य कारणों से आज का दौरा स्थगित कर दिया गया है।वे कल शाम 5:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी और बैक टू बैक बैठके होंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story